उत्तराखंड : तेजतर्रार आईएएस अधिकारी दीपक रावत बने कुमाऊं कमिश्नर ।

शासन ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दीपक रावत को कुमाऊं मंडल का आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया है। रावत 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वरिष्ठता के हिसाब से उनके बैच के अधिकारी जिलाधिकारी पद पर भी हैं। इस लिहाज से उनकी तैनाती को लेकर चर्चाएं भी हैं। सोमवार को शासन ने कुमाऊं मंडल के मंडलायुक्त सुशील कुमार को गढ़वाल का मंडलायुक्त बनाया था। कुमाऊं मंडल के आयुक्त पद को खाली रखा गया था। मंगलवार देर रात जब शासन ने 35 आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की तो उसमें दीपक रावत का नाम शामिल नहीं था।
बुधवार को सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने आदेश जारी किया है। प्रभारी सचिव रावत अभी तक पिटकुल के प्रबंध निदेशक और उरेडा के निदेशक का दायित्व देख रहे थे। दीपक रावत हरिद्वार जिले से पहले नैनीताल के जिलाधिकारी रहे हैं। उनके पास कुंभ मेला अधिकारी का जिम्मा भी रहा। 

दीपक रावत 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इस बैच के दो आईएएस अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार देहरादून और विनय शंकर पांडेय हरिद्वार के जिलाधिकारी हैं। माना जा रहा है कि समान बैच के जिलाधिकारी होने की वजह से उन्हें गढ़वाल आयुक्त के बजाय कुमाऊं मंडल का आयुक्त बनाया गया। वहीं सचिवालय में यह चर्चा भी गर्म है कि शासन में 2005 व 2006 बैच के कुछ अफसर हैं, जिन्हें मंडलायुक्त बनाया जा सकता था।

और पढ़े  देहरादून- युवा विद्यार्थी संवाद: जेन-जी की सोच ने खींचा CM धामी का ध्यान, युवाओं ने बड़ी चुनौतियों को लेकर दिए सुझाव
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…