उत्तराखंड : प्रदेश सरकार ने ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए जारी की एसओपी, पर्यटक स्थलों पर भी होगी रैंडम जांच ।

दुनिया के कई देशों में आतंक फैला रहे कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर उत्तराखंड सरकार सतर्क हो गई है। केंद्र के निर्देशों के तहत मंगलवार को ओमिक्रॉन को लेकर एसओपी जारी की गई, जिसके तहत प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में 18 वर्ष से ऊपर के छात्र-छात्राओं की रैंडम सैंपलिंग सहित कई प्रावधान किए गए हैं।
मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक, प्रदेश में हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशन, बॉर्डर चेकपोस्ट, पर्यटक स्थलों व भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोविड की रैंडम सैंपलिंग की जाएगी। कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

सभी स्वास्थ्यकर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स की कोविड जांच की जाएगी। सभी डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज, यूनिवर्सिटीज व अन्य शिक्षण संस्थानों में 18 वर्ष से ऊपर के छात्र-छात्राओं की रैंडम जांच की जाएगी। 

किसी के भी संक्रमित पाए जाने पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। वहीं, नेपाल सीमा से आने वालों को कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगाने के 15 दिनों बाद एंट्री मिल सकेगी।

और पढ़े  नैनीताल: जुआ, नशे और गैंगस्टर एक्ट के पांच आरोपी 6 माह के लिए जिला बदर, डीएम कोर्ट ने जारी किए आदेश
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…