मौसम विभाग: मई में पड़ेगी भीषण गर्मी, कुछ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, बारिश की बूंदों से राहत के भी आसार

Spread the love

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मई महीने को लेकर मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक हीटवेव (लू) के दिन देखने को मिल सकते हैं। खासतौर पर हिमालय की तलहटी वाले इलाकों, पूर्वी तटीय राज्यों, गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी का असर ज्यादा रहने की संभावना है।

 

बारिश को लेकर क्या अनुमान?

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि मई के दौरान देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है, जिससे रात में भी गर्मी से राहत कम मिल सकती है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों, मध्य भारत के कुछ हिस्सों, प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के इलाकों और पूर्वोत्तर भारत के दक्षिणी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है।

IMD के अनुसार, मई में पूरे भारत में कुल वर्षा सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और पूर्व-मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

तापमान की स्थिति (30 अप्रैल 2026 के अनुसार):

देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। विदर्भ, तेलंगाना, मराठवाड़ा, पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों और छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में यह 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

इसके विपरीत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे वहां अपेक्षाकृत राहत बनी हुई है।

और पढ़े  महंगा होगा हवाई सफर- सरकार ने विमान ईंधन में की 10% की भारी बढ़ोतरी, बाजार दर से बचने का अनोखा विकल्प

सबसे अधिक तापमान:

महाराष्ट्र के चंद्रपुर (चांदा) में 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन की भीषण गर्मी को दर्शाता है।


Spread the love
  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका डील पर PM मोदी का पहला बयान, कहा- दोनों देशों के बीच टिकाऊ समझौते की उम्मीद

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते के एलान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसका स्वागत किया और कहा कि उम्मीद है कि इससे दुनिया में स्थिरता आएगी।…


    Spread the love

    Weather- दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली गर्मी से राहत

    Spread the love

    Spread the loveसोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में सुबह-सुबह हुई…


    Spread the love