दिल्ली में मौसम: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 3-4 मई को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, कुछ दिन 40 से नीचे रहेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 3 और 4 मई के लिए बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते आने वाले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री के बीच बना रहेगा। इससे मई की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ होगी और तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही, वहीं तेज हवाओं ने भी गर्मी का असर कम किया।

 

मौसम विभाग के अनुसार 2 मई को अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं 3 मई को यह 36-38 डिग्री और 4 मई को 35-37 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके बाद 5 और 6 मई को न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अप्रैल में हुई अच्छी बारिश ने पिछले 16 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिससे इस बार गर्मी का असर कुछ कम देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 3-4 मई की बारिश और तेज हवाओं के बाद लोगों को और राहत मिलेगी। मई में ठंडी हवाओं और बादलों के कारण गर्मी का असर कम ही महसूस होगा।

और पढ़े  अमेजन का बड़ा दांव: भारत में 2030 तक करेगा 7 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, जानें किन राज्यों के लिए तैयारी
  • Related Posts

    अमेजन का बड़ा दांव: भारत में 2030 तक करेगा 7 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, जानें किन राज्यों के लिए तैयारी

    वैश्विक ई-कॉमर्स और क्लाउड टेक्नोलॉजी कंपनी अमेजन ने भारत के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को व्यापक स्तर पर विस्तार देने का ऐलान किया है। कंपनी वर्ष 2030 तक…

    माफी दिल से मांगें, दिमाग से नहीं: SC की संजय राउत को नसीहत, कहा- आप अनुभवी नेता, संयम रखें

    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत को नसीहत दी है। आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर सुनवाई के दौरान अदालत…