कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी गतिविधि की जांच की मांग को लेकर याचिका, अभिजीत दिपके के घर को मिली सुरक्षा

Spread the love

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े फर्जी वकीलों और गतिविधियों के आरोपों की जांच की मांग की गई है। सीजेपी हाल ही में सामने आया एक व्यंग्यात्मक डिजिटल समूह है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। याचिका में उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है, जो अदालत की कार्यवाही के दौरान की गई मौखिक टिप्पणियों का कथित तौर पर व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

सीजेआई की टिप्पणी के बाद सीजेपी का जन्म
इसमें उन कथित फर्जी वकीलों की जांच की भी मांग की गई है, जो फर्जी डिग्रियों का इस्तेमाल कर वकालत कर रहे हैं। याचिका में दावा किया गया कि अदालत की कार्यवाही के दौरान की गई टिप्पणियों और अवलोकनों का इस्तेमाल प्रचार अभियानों के लिए किया जा रहा है। सीजेपी हाल ही में उस विवाद के बाद सामने आया, जब सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत के कॉकरोच और परजीवी को लेकर टिप्पणियां की थीं।

 

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के घर को मिली सुरक्षा
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एमआईडीसी वालुज इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के घर पर पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पुलिस उपायुक्त (डीसी) पंकज अतुलकर ने रविवार को यह जानकारी दी। कॉकरोच जनता पार्टी बीते हफ्ते ऑनलाइन सामने आई थी। इसने बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर मीम्स और राजनीतिक बयानों से तेजी से लोकप्रियता हासिल कर ली।

और पढ़े  बच्चों को फोन के बाद हो रही सुरक्षा की चिंता? मोबाइल में आज ही करें ये सेटिंग्स..

चौबीसों घंटे सामान्य पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई
डीसी अतुलकर ने बताया कि दीपके के घर पर चौबीसों घंटे सामान्य पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इस समय सीजेपी का मुद्दा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। उनके घर पर भीड़ जमा न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, डीसी ने इस बात से इर किया कि सुरक्षा धमकियों के कारण है।

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love