सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा परिणाम- सैयदा ने 12वीं में 99.5%, हाईस्कूल में शौर्यवीर ने 98.8% अंक से किया टॉप

Spread the love

सीआईएससीई बोर्ड की ओर से घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों में नैनीताल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। सैयदा ने 12वीं 99.5 फीसदी अंक और शौर्यवीर गुप्ता ने 10वीं में 98.8 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। रिजल्ट में ऑल सेंट्स कॉलेज, शेरवुड कॉलेज, सेंट मेरी कॉन्वेंट और सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मेहनत के दम पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

ऑल सेंट्स कॉलेज में 12वीं (आईएससी) की छात्रा सैयदा आमना कामरान ने 99.5 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। सांभवी साह 99 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और अनन्या गुप्ता 97 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट में सभी 58 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। हाईस्कूल (आईसीएसई) में मान्या आशी ने 97.4 फीसदी अंकों के साथ प्रथम, 96.4 फीसदी के साथ आकांक्षा अग्रवाल दूसरे और 95 फीसदी अंकों के साथ आर्या अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल की सभी 61 छात्राएं उत्तीर्ण रही है।

शेरवुड कॉलेज का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 12 विज्ञान संकाय में सजल गंगवार ने 97 फीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान पाया है। सचकीरत ग्रेवाल और रुद्र नारायण गुप्ता 96.25 फीसदी अंकों के साथ दूसरे व 95 फीसदी अंक के साथ इशिता सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 10 में शेरवुड कॉलेज के शौर्यवीर गुप्ता ने 98.8 फीसदी अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन विषयों में पूरे 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। दिव्यम अग्रवाल ने 97.6 फीसदी और यथार्थ सिंह ने 93.8 फीसदी अंक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

सेंट मेरी कॉन्वेंट में भी छात्राओं ने शानदार अंक बटोरे हैं। 12वीं में अशलीषा साह ने 98.75 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान पाया है। युगंतिका 98 फीसदी के साथ दूसरे और भूमिका गंगोला 96.75 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 10वीं कक्षा में मैत्रेयी बिष्ट ने 98.60 फीसदी अंक लेकर टॉप किया जबकि स्निग्धा शर्मा ने 97.40 फीसदी और प्रियांशी बिष्ट ने 95 फीसदी अंक हासिल किए है।

सेंट जोसेफ कॉलेज के 12वीं में आशुतोष तिवारी ने 98.25 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। धनंजय प्रताप सिंह बिष्ट 96.75 फीसदी और मोहम्मद सुफयान सिद्दीकी 95.75 फीसदी अंक पाकर सफल रहे। 10वीं में अरुणाभ गंगोला ने 94.8 फीसदी अंकों के साथ पहला, मयंक रैकवाल ने 94.8 फीसदी के साथ दूसरा और सार्थक सिंह रावत ने 94.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया है।

और पढ़े  देहरादून: देश को पहली बार आईएमए से मिलीं 9 महिला सैन्य अफसर, राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- यह बदलती तस्वीर

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी…


    Spread the love

    देहरादून- सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद…


    Spread the love