केपीएमजी- दिग्गज कंपनी केपीएमजी करेगी सैंकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, सामने आई वजह

वित्तीय सेवा, बिजनेस एडवाइजरी और कॉर्पोरेट गवर्नेंस की दिग्गज कंपनी केपीएमजी ने सैंकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि एडवाइजरी डिवीजन में ये छंटनियां होंगी। वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने एडवाइजरी विभाग से 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। यह कंपनी के कुल कार्यबल का 4 फीसदी है। इस छंटनी में मुख्य रूप से रेगुलेटरी रिस्क एडवाइजरी, कस्टमर ऑपरेशंस और फाइनेंशिय सर्विसेज में काम करने वाले कंसल्टेंट प्रभावित होंगे।

 

कंपनी ने बयान जारी कर बताई छंटनी की वजह
छंटनी की पुष्टि करते हुए कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘ये कदम एक रणनीतिक पुनर्गठन पर केंद्रित है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे कर्मचारियों के कौशल और क्षमताएं भविष्य की मांग के अनुरूप हों। हम भविष्य में अपने कर्मचारियों के कौशल विकास में मदद करना जारी रखेंगे। साथ ही अपने कार्यबल के आकार, स्वरूप और कौशल का मूल्यांकन करेंगे।’

कंपनी ने कर्मचारियों की छंटनी का फैसला ऐसे समय किया है, जब कंपनी कई क्षेत्रों में खासकर एडवाइजरी क्षेत्र में मांग में कमी का सामना कर रही है। कंपनी ने कोरोना महामारी के दौरान आक्रामक तरीके से भर्तियां कीं, जिसके चलते कंपनी पर दबाव बढ़ा। हालांकि कंपनी ने लेन-देन, रणनीति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित सेवाओं में विस्तार किया है। कंपनी अपने अमेरिकी ऑडिट कारोबार में भी कर्मचारियों की कटौती पर विचार कर रही है और इस विभाग में करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है।

परामर्श क्षेत्र की कंपनियों पर बढ़ा दबाव
उद्योग जगत के रुझान बताते हैं कि कुछ परामर्श क्षेत्रों में राजस्व वृद्धि धीमी होने के कारण बड़ी लेखा कंपनियों के सलाहकार विभाग दबाव में हैं। यही वजह है कि कई कंपनियां बाजार की बदलती जरूरतों और सेवा मांग के अनुरूप अपने कार्यबल को समायोजित कर रही हैं।

और पढ़े  ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…