ब्रिटेन के शाही परिवार के सम्मान में ट्रंप का बड़ा एलान, स्कॉच व्हिस्की पर टैरिफ हटाने की घोषणा

 

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला के अमेरिका के राजकीय दौरे के सम्मान में बड़ा एलान किया है। ट्रंप ने ब्रिटिश स्कॉच और व्हिस्की पर लगे टैरिफ और व्यापार प्रतिबंध को हटाने का एलान किया है। ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘यूनाइटेड किंगडम के राजा और रानी के सम्मान में, जो अभी अभी व्हाइट हाउस से रवाना हुए हैं और जल्द ही अपने शानदार देश लौट रहे हैं, मैं व्हिस्की पर लगे टैरिफ और प्रतिबंधों को हटा रहा हूं, जो स्कॉटलैंड और केंटकी राष्ट्रमंडल के बीच व्हिस्की और बॉर्बन की व्यापार क्षमता से संबंधित हैं। ये स्कॉटलैंड और केंटकी के दो बहुत महत्वपूर्ण उद्योग हैं।’

 

ट्रंप बोले- राजा और रानी ने मुझसे वो काम करवा दिया, जो कोई नहीं करा सका
ट्रंप ने लिखा, ‘लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। राजा और रानी ने मुझसे वह काम करवा दिया, जो कोई और नहीं कर सका और वह भी बिना पूछे। अमेरिका में उन दोनों का होना, मेरे लिए एक अद्भुत सम्मान की बात है।’ ट्रंप ने अपने इस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। किंग चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला ने बुधवार को 9/11 स्मारक का दौरा कर आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। किंग चार्ल्स ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी और पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग से भी मुलाकात की।

किंग चार्ल्स के अमेरिका दौरे से सुधर सकते हैं दोनों देशों के संबंध
पहले टैरिफ और अब ईरान युद्ध में शामिल होने से ब्रिटेन के इनकार के चलते अमेरिका और ब्रिटेन के संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। ईरान युद्ध में साथ नहीं देने के लिए ट्रंप कई बार सार्वजनिक तौर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की तीखी आलोचना कर चुके हैं। अमेरिका के साथ ब्रिटेन के संबंध मजबूत करने के लिए ब्रिटिश शाही परिवार का इस्तेमाल ब्रिटेन की पुरानी रणनीति रही है। किंग चार्ल्स ने भी ओवल ऑफिस में ट्रंप से मुलाकात के दौरान अमेरिका और ब्रिटेन के बीच गहरे मजबूत संबंधों का हवाला दिया और दोनों देशों के गठबंधन को मानव इतिहास के सबसे बड़े गठबंधनों में से एक बताया।

और पढ़े  जनजातीय गौरव दिवस: आज टैबलेट वितरण अभियान का शुभारंभ करेंगे CM योगी, पहले दिन 50 हजार छात्र होंगे लाभान्वित
  • Related Posts

    चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप: जिनपिंग ने खुद एयरपोर्ट पर किया स्वागत, APEC समिट में त्रिपक्षीय बैठक पर रहेगी नजर

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंच गए हैं। शेनझेन पहुंचने पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। ट्रंप की इस यात्रा को लेकर चीन…

    आईसीआईसीआई बैंक: पूर्व सीईओ चंदा कोचर को बॉम्बे HC से राहत, ऋण धोखाधड़ी मामले में मुकदमे की मंजूरी रद्द

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने ICICI बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर को एक बड़ी कानूनी राहत दी है। कोर्ट ने उन पर ‘ऋण धोखाधड़ी’ मामले में मुकदमा…