मई Bank Holiday : इस महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर में किस दिन खुलेंगे बैंक और कब रहेंगे बंद

नए महीने की शुरुआत के साथ ही कई ऐसे काम होंगे जिन्हें आप इस महीने करने वाले होंगे यानी जिनका आपने प्लान किया होगा। इसमें से कुछ काम बैंक से जुड़े भी हो सकते हैं।

ऐसे में अगर आप मई महीने में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले चेक कर लें कि कब-कब बैंक खुलें रहेंगे और कब-कब बंद रहेंगे। क्योंकि इस महीने 12 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। जानते हैं…

 

 

मई में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?

  • 1 मई बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस की वजह से महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 9 मई रविंद्रनाथ टैगोर जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे
  • 16 मई राज्य दिवस की वजह से गंगटोक में और 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन होने के कारण अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी

27 मई को बकरीद (ईद-उल-जुहा) की वजह से यहां बैंक बंद रहेंगे:-

  • अगरतला, अहमदाबाद, आईजोल, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून
  • गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा
  • कोलकत्ता, लखनऊ, न्यू दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला
  • श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा
  • 28 मई को बकरी ईद ईद-उल-जुहा की वजह से बेलापुर, बेंगलुरू, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे बैंक
  • 9 मई को महीने का दूसरे शनिवार और 23 मई को महीने के चौथा शनिवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
इस-इस दिन रविवार की रहेगी छुट्टी, पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद:-
  • 3 मई
  • 9 मई
  • 10 मई
  • 24 मई
  • 31 मई
और पढ़े  पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सेना की बड़ी कार्रवाई, 16 आतंकियों को मार गिराया, 2 जवानों ने भी गवाईं जान
  • Related Posts

    आसियान: पीएम मोदी से मिले ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- वे मजबूत शख्सियत,मनीला में क्वाड बैठक से पहले की तारीफ

    प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर हैं। यहां वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत के दक्षिण-पूर्व एशियाई…

    ओडिशा: पारादीप तट पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, डूबने वाला था जहाज, तटरक्षक बलों ने 27 लोगों की बचाई जान

    ओडिशा तट के पास पारादीप पोर्ट अथॉरिटी (पीपीए) और भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने मुसीबत में फंसे एक जहाज के 27 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया,…