ब्रेकर पर अनियंत्रित हुआ ई-रिक्शा, मां की गोद से छिटककर गिरी 3 साल की बच्ची की मौत

Spread the love

रेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर पचदौरा दोहरिया रेलवे फाटक के पास स्पीड ब्रेकर पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होने से तीन वर्षीय बच्ची छिटककर सड़क पर गिर गई। सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई।

बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव गौरीखेड़ा निवासी किसान महेंद्र पाल पत्नी और बच्ची अनीता (3 वर्ष) के साथ शनिवार को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। दावत खाने के बाद परिवार ई-रिक्शा बुक करके घर लौट रहा था। रास्ते में पचदौरा दोहरिया रेलवे फाटक के पास स्पीड ब्रेकर पर ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया।

मां की गोद में थी मासूम 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक तेज रफ्तार में ई-रिक्शा चला रहा था। स्पीड ब्रेकर से गुजरने के दौरान भी उसने रफ्तार कम नहीं की। अचानक झटका लगने से महेंद्र पाल की बेटी अनीता (3 वर्ष) मां की गोद से छिटककर गिर गई। उसके सिर पर गंभीर चोट आई।

मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महेंद्र पाल के निवेदन पर पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही शव परिजनों को सौंप दिया गया।


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: अब सीए के जरिये ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन की होगी गहन जांच
  • Related Posts

    परिवार का दावा: मौत के 17 घंटे बाद जिंदा हुई महिला, अंतिम संस्कार से पहले लौटी सांस, दामाद का पकड़ लिया हाथ

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के  ट्रांस यमुना क्षेत्र के श्री नगर कॉलोनी में मौत के करीब 17 घंटे बाद 65 साल की महिला जिंदा हो गई। यह देखकर घर में अफरा-तफरी…


    Spread the love

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई एसआईटी ने संभाली जांच की कमान, वर्चुअल बैठक में लिया सारा ब्योरा

    Spread the love

    Spread the loveचढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के लिए गठित नई एसआईटी ने अभी औपचारिक बैठक नहीं की है लेकिन जांच को लेकर टीम सक्रिय हो गई है। सूत्रों के…


    Spread the love