हाईवे किनारे खड़े बाइक सवार को कार ने राैंदा, युवक की माैत, साथी गंभीर घायल

Spread the love

 

थुरा के दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर शनिवार आधी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

चौमुहां के थोक जुझार निवासी चन्दन (25 वर्ष) पुत्र ब्रजमोहन अपने मित्र प्रशांत (18 वर्ष) के साथ रविवार रात को कोसी से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 12:15 बजे जब वे संस्कृति विश्वविद्यालय के समीप पहुंचे, तो लघुशंका के लिए उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे कच्ची पटरी पर खड़ी की।

चन्दन मोटरसाइकिल के पास खड़ा था, तभी दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार काले रंग की कार ने मोटरसाइकिल और चन्दन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चन्दन के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे में उसका साथी रॉकी भी घायल हो गया।

राहगीरों की मदद से घायल चन्दन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चाचा बेदराम ने थाना छाता में लिखित तहरीर देकर आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। चंदन की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके दो छोटे बेटे हैं।


Spread the love
और पढ़े  कांवड़ यात्रा रूट डायवर्जन-: मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 29 से नहीं चलेंगे भारी वाहन
  • Related Posts

    परिवार का दावा: मौत के 17 घंटे बाद जिंदा हुई महिला, अंतिम संस्कार से पहले लौटी सांस, दामाद का पकड़ लिया हाथ

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के  ट्रांस यमुना क्षेत्र के श्री नगर कॉलोनी में मौत के करीब 17 घंटे बाद 65 साल की महिला जिंदा हो गई। यह देखकर घर में अफरा-तफरी…


    Spread the love

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई एसआईटी ने संभाली जांच की कमान, वर्चुअल बैठक में लिया सारा ब्योरा

    Spread the love

    Spread the loveचढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के लिए गठित नई एसआईटी ने अभी औपचारिक बैठक नहीं की है लेकिन जांच को लेकर टीम सक्रिय हो गई है। सूत्रों के…


    Spread the love