ट्रिपल मर्डर-: जन्मदिन पार्टी में इस बात पर हुआ विवाद,BJP नेता के 2 भाई और भतीजे को गोलियों से भूना

त्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में सभासद के भाईओं और जन्मदिन मना रहे युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद जन्मदिन मना रहा युवक अपने घर गया, जहां से अपने भाई की लाइसेंसी पिस्टल ली और साथियों के साथ वापस जिम में गया। यहां पर सभासद के सगे भाई, चचेरे भाई और भतीजे पर ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिसमें तीनों की मौत हो गई। घटनास्थल पर डीआईजी कलानिधि नैथानी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 

सुभाष मार्ग पर लाल कुंआ मोहल्ला निवासी संजय सैनी वार्ड 24 से सभासद हैं। संजय सैनी ने बताया कि शनिवार रात को घर से 300 मीटर दूरी पर आरजेएस फिटनेस जिम में फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी थी, जिसमें जिम में आने वाले सभी युवक आमंत्रित थे। इसमें संजय का चचेरा भाई अमरदीप (35) भी गया, जो जीतू का खास दोस्त था। 

 

जीतू और अमरदीप के बीच हुआ था विवाद
अमरदीप अपने साथ संजय के सगे भाई मनीष (32) और अपने भतीजे आकाश (19) को भी लेकर गया था। रात करीब 11 बजे जीतू सैनी और अमरदीप के बीच विवाद हो गया, जिसमें अमरदीप ने गाली गलौज की। इस पर जीतू सैनी नाराज हो गया। जन्मदिन पर गाली देने की बात को लेकर जीतू नाराज हो गया। वहीं अमरदीप के साथ मनीष ने भी जीतू के साथ काफी गाली गलौज की। 

 

इसके बाद जीतू नाराज होकर वहां से चला गया। करीब एक घंटे बाद जीतू अपने साथियों संग जिम पर पहुंचा। जीतू के पास उसके भाई की लाइसेंसी पिस्टल थी। जीतू पहले पहली मंजिल पर बनी जिम में गया, जहां मनीष, अमरदीप और आकाश एक साथ बैठे हुए थे। जीतू ने तीनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
UP Triple Murder Case: Birthday Party Dispute Turns Deadly, BJP Leader 2 Brothers and Nephew Shot Dead
इसमें आकाश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दस कदम दूरी पर उसके भी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलते ही जिम में अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी युवक अपनी जान बचाने को अलग-अलग मशीन के पीछे छिप गए। इसके बाद जीतू ने जिम में लगे सीसीटीवी का डीवीआर निकाला और वहां से भाग गया।
गोली चलने की सूचना पर पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रिपल मर्डर घटना को लेकर बुलंदशहर पुलिस महकमा सतर्क हो गया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में छह क्षेत्राधिकारी समेत अलग-अलग थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं, करीब पौने तीन बजे डीआईजी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवार से वार्ता कर घटना की सारी जानकारी ली।
सैनी की धर्मशाला को लेकर चला आ रहा है विवाद
स्थानीय लोगों की ओर से यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि दोनों परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल मृतकों के घर के पास स्थित सैनी धर्मशाला को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है, जिसमें एक पक्ष से संजय सैनी हैं।
वहीं, दूसरे पक्ष से आरोपी जीतू सैनी के दोस्त के पिता हैं। विवाद के चलते धर्मशाला कई वर्षों से बंद पड़ी है। आरोपी जीतू सैनी बहुजन समाजवादी पार्टी से नगर अध्यक्ष भी रह चुका है। ऐसे में पुलिस राजनीतिक विवाद को लेकर भी जांच कर रही है।
जिम में हो रही पार्टी में चल रहा था शराब का सेवन
घटना स्थल की जांच कर रहे सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर शराब के सेवन करने का मामला देखा गया है। जहां शराब के क्वार्टर और बियर की कैन मिली। साथ ही जिम के कारपेट पर जली व अधजली सिगरेट मिली हैं। इससे प्रतीत हो रहा है जन्मदिन पार्टी के दौरान युवक शराब का सेवन कर रहे थे।
जिला बुलंदशहर की छह टीम जुटी जांच में
डीआईजी कलानिधि नैथानी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ विवाद सामने आया है। इसमें पिस्टल से तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारण व आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम जांच कर रही हैं। इसमें छह टीम गठित की गई है।

और पढ़े  UP- भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को दारोगा जी की धमकी- इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा, ये गोरखपुर पुलिस है'
खेती करते थे मृतक, दो की हो चुकी थी शादी
संजय सैनी ने बताया कि उनका सगा भाई मनीष व चचेरा भाई अमरदीप खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। वहीं, आकाश फिलहाल नौकरी की तलाश कर रहा था। मनीष की दो साल की बेटी गोनाक्षी है और अमरदीप के पांच साल का बेटा गोलू व डेढ़ साल की बेटी है। घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है। परिवार में एक साथ तीन मौत होने के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
अमरदीप के भाई और आकाश के पिता की डेढ़ साल पहले हो गई थी मौत
संजय सैनी ने बताया कि वह और मनीष दोनों सगे भाई थे। वहीं, अमरदीप और उसका बड़ा भाई राजीव सैनी चाचा के बेटे थे। राजीव सैनी की डेढ़ साल पहले बीमारी में जान चली गई थी। उनके परिवार में केवल अमरदीप ही मुख्य रूप से परिवार का पालन पोषण कर रह था। डेढ़ साल पहले राजीव सैनी, अब अमरदीप और बेटे आकाश की भी मौत हो गई।
15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने कहा कि अभी घटना से जुड़े 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसमें पुलिस टीम हत्या के सही कारण की जांच कर रही है। साथ ही जिम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है।
जिम संचालक हत्या के प्रयास के आरोप में जेल में बंद
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया जिम संचालक का नाम भी जीतू सैनी है, जो हत्या के प्रयास के आरोप में जेल में बंद है। आरोपी ने दो दिसंबर 2025 को खुर्जा न्यायालय में पेशी कर लौट रहे अर्जुन पर गोली चलाई थी, जिसमें पुलिस ने जीतू सैनी समेत छह आरोपियों को जेल भेजा था। इस बिंदु पर भी पुलिस टीम जांच कर रही है।
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…