शिक्षक दंपति ने की आत्महत्या, पत्नी ने घर पर लगा लिया फंदा, पति ने लखनऊ के होटल में दे दी जान

Spread the love

खनऊ के होटल में आत्महत्या करने वाले जितेंद्र गोयल जगदीशपुरा अवधपुरी के रहने वाले थे। वो बेसिक शिक्षा विभाग में प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। बहराइच में तैनात थे। पत्नी पूजा श्रावस्ती के विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। आठ दिन पहले गृह क्लेश के बाद वो घर आईं थीं। घर आने के बाद पूजा ने ससुराल में 22 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। उनके परिजन ने दहेज के लिए हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया था।

 

एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि पति-पत्नी साथ में रह रहे थे। 18 अप्रैल को पूजा मायके आईं। 20 अप्रैल को ससुराल पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने फंदा लगा लिया। मृतका के परिजन ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में विवेचना की जा रही है। पति को भी नामजद किया गया था।

आशंका है कि पत्नी की मौत के बाद तनाव में आकर पति ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजन को हुई तो कोहराम मच गया। शुक्रवार शाम को शव घर लाया गया। उनका 5 साल का बेटा भी है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love
और पढ़े  दिव्यांश मर्डर केस- 4 दिन तक डंडे और बेल्ट से पीटा, एक दिन बिना कपड़ों के भी रखा
  • Related Posts

    सलीम वास्तिक- 31 साल पुराने इस मामले में आरोपी यूट्यूबर अरेस्ट, 1997 में हुई थी आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में फरार आरोपी सलीम वास्तिक को गिरफ्तार किया है। सलीम वास्तिक हाल ही में अपने…


    Spread the love

    वर्दी में रील बनाई तो नौकरी जाएगी, ये गलती भी न करें पुलिसवाले, सोशल मीडिया की नई गाइडलाइन हुई जारी

    Spread the love

    Spread the loveवर्दी पहनकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में एक महिला सिपाही को नाैकरी छोड़नी पड़ गई थी। हाल ही में एक थाने के अंदर का…


    Spread the love