पुलिस में बड़ा फेरबदल, एक साथ किए गए 428 सिपाहियों के तबादले

पुलिस कमिश्नरेट में काफी संख्या में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल एक ही थाने में तैनाती करवाए हुए थे। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने तीनों जोन में 428 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।

कमिश्नरेट में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के लंबे समय से एक ही थाने में तैनाती की चर्चाएं थीं। समय पूरा होने के बाद भी सिपाही रिलीव नहीं होते थे। क्षेत्र में पकड़ बनाने के बाद कई बार अनैतिक कार्यों में संलिप्तता की शिकायत मिलती थी।

अपर पुलिस आयुक्त ने कमिश्नरेट लागू होने के बाद अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों जोन के 428 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई है। कइयों ने सिफारिश का प्रयास किया तो उन्हें फटकार भी लगाई गई।
और पढ़े  यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…