उत्तराखंड लोक सेवा आयोग- आयोग न जारी किया कार्यक्रम, पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से, एडमिट कार्ड 11 से मिलेंगे

Spread the love

 

त्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 अप्रैल को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, 27 अप्रैल को सामान्य हिंदी और निबंध का पेपर होगा। 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-1, सामान्य अध्ययन-2 का पेपर होगा। 29 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-3, सामान्य अध्ययन-4 और 30 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-5 व सामान्य अध्ययन-6 का पेपर होगा।

 

उधर, आयोग ने निर्धारित पांच फरवरी तक मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा न कराने वाले 41 अभ्यर्थियों को पीसीएस भर्ती से बाहर कर दिया है। इन सभी के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

पीसीएस-जे के एडमिट कार्ड जारी
राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 21 से 24 अप्रैल के बीच हरिद्वार स्थित आयोग के परीक्षा भवन में कराई जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट- 10वीं में अक्षत गोपाल ने किया टॉप, 12वीं में गीतिका, सुशीला टॉपर, देखें...
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा- महिला आरक्षण के मुद्दे पर गरमाया सदन, बाहर प्रदर्शन, कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के विफल होने के बाद आज उत्तराखंड में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है।…


    Spread the love

    उत्तराखंड विधानसभा- महिला आरक्षण के मुद्दे पर गरमाया सदन, बाहर सड़कों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के विफल होने के बाद आज उत्तराखंड में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है।…


    Spread the love