उत्तराखंड Weather: जमकर बरसे मेघ, 8 डिग्री गिरा पारा, आज भी कई जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट

 

गातार हो रही बारिश के चलते पारा तेजी से गिरा है। तापमान में सामान्य से आठ डिग्री गिरावट दर्ज होने से लोगों के फिर से गर्म कपड़े निकल आए। सुबह बारिश के कारण लोगों को दफ्तर और बाजार जाने में भी दिक्कतें हुई। कई जगह जलभराव भी हुआ। इस कारण जनजीवन प्रभावित रहा।

 

वहीं, मौसम विज्ञान की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

 

मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कहीं-कहीं तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ बादल बनने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29°C और न्यूनतम 14°C रहने का अनुमान है।

और पढ़े  केदारनाथ: धाम से भक्त लाए 10 टन कचरा वापस, आस्था के साथ अब पर्यावरण को नुकसान की तस्वीरें भी आ रहीं सामने
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…