बंधक जमीन को दोबारा बेचकर 1.35 करोड़ का लोन हड़पने का मामला, सुरेश चंद्र जोशी व उनकी पत्नी सरिता जोशी पर FIR दर्ज

 

लालकुआं के किशनपुर सकुलिया व हल्द्वानी के बमौरी मल्ली स्थित 415.43 वर्ग मीटर जमीन नैनीताल बैंक में बंधक रखकर पहले 1.35 करोड़ रुपये का लोन लिया फिर उसी भूमि का दूसरे को बैनामा कर दिया गया। जब खाता मार्च 2024 में एनपीए में हुआ तो बैंक ने तफ्तीश की। फर्जीवाड़ा सामने आने पर जनवरी 2025 में शाखा प्रबंधक ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र और हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। एसीजेएम के आदेश के बाद मंगलवार रात आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।

 

एसीजेएम की अदालत में दाखिल वाद में दि नैनीताल बैंक लिमिटेड के शाखा प्रबंधक सुरेश चंद्र ने बताया कि लालकुआं के किशनपुर सरकुलिया निवासी सुरेश चंद्र जोशी व उनकी पत्नी सरिता जोशी ने तीन जुलाई 2020 को ग्राम किशनपुर सरकुलिया के 230 वर्ग मीटर एवं ग्राम बमौरी मल्ली तहसील हल्द्वानी में 285.43 वर्ग मीटर जमीन को बंधक रखकर बैंक से 1.35 करोड़ रुपये ऋण लिया।

 

ऋण का खाता 30 मार्च 2024 को एनपीए श्रेणी में आया तो बैंक ने नोटिस भेजे लेकिन आरोपियों की ओर से कोई जवाब नहीं आया। बैंक ने बंधक रखी संपत्ति की जानकारी ली तो पता चला कि ऋण लेने के आठ माह बाद ही 27 नवंबर 2020 को किशनपुर सरकुलिया की जमीन गलत तथ्यों के आधार पर गैर कानूनी तरीके से देवकी देवी को बेच दी गई।

हल्द्वानी कोतवाली और एसएसपी को प्रार्थनापत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर शाखा प्रबंधक ने कोर्ट का रुख किया। इसके बाद एसीजेएम के आदेश पर आरोपी सुरेश चंद्र जोशी और सरिता जोशी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी की गई।

बैंक में बंधक संपत्ति को दुबारा से बेचने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूर्व में जो तहरीर आई थी उसकी जानकारी नहीं है। जांच शुरू कर दी गई है। – मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

और पढ़े  महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे CM धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं
  • Related Posts

    उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण, गिरधारी के करीबियों से एसआईटी ने की पूछताछ, दबिश के दौरान रडार पर आए

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद की जांच में एसआईटी ने अपना दायरा बढ़ा दिया है। बरेली, हल्द्वानी और दिल्ली में दबिश देकर…

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: आज भराड़ीसैंण के सियासी अखाड़े में उतरेगी धामी सरकार, विपक्ष ने भी रचा चक्रव्यूह

    चमोली जिले के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण की ठंडी हवाओं के बीच मंगलवार से सरकार सियासी अखाड़े में उतरेगी। विपक्ष ने जहां सदन से सड़क तक घेरने का चक्रव्यूह तैयार किया…