कोटद्वार: ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटी की मौत, पिता-पुत्र घायल, भैयादूज पर ससुराल से लौट रहा था परिवार

नगर की सीमा से सटे चतरूवाला में ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटी की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नजीबाबाद थाना पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। घटना शुक्रवार सुबह नौ बजे की बताई जा रही है।

यूपी के नजीबाबाद थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भाबर क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी दीपक (36) पुत्र स्व. सुभाष सिंह भैया दूज पर अपनी पत्नी सीमा और दोनों बच्चों दिव्यांशु (5) व श्रद्धा (11) के साथ ससुराल भागूवाला (बिजनौर) गया था। शुक्रवार को वापसी में परिवार ट्रैक्टर से घर लौट रहा था।
बताया कि चतरूवाला में कच्चे रास्ते से पक्की सड़क पर आते समय दीपक ट्रैक्टर मोड़ रहा था। इसी दौरान बच्चे ने स्टेयरिंग घुमा दिया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी को उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया, जहां चिकित्सकों ने श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उपचार के दौरान सीमा ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में दीपक और उसके बेटे दिव्यांशु को हल्की चोटें आई हैं।

सूचना मिलने पर नजीबाबाद थाना पुलिस बेस अस्पताल पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।

और पढ़े  चारधाम यात्रा 2026: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट हुए बंद, अब शीतकालीन गद्दीस्थलों में होंगे दर्शन
  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…