बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक

लखीमपुर खीरी में सोमवार की सुबह कचहरी परिसर में गोली चलने से दहशत फैल गई। आपसी विवाद के दौरान एक वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच पहले जमकर हाथापाई हुई, उस वक्त वहां मौजूद वकीलों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ मिनट के बाद फिर से दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान वकील विराट राज ने अपने चचेरे भाई जितेंद्र राज को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से जितेंद्र तख्त पर गिर पड़े।

 

घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। इस बीच आरोपी विराट मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई वकील हैं और आसपास के तख्त पर ही प्रैक्टिस करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी व एएसपी पूर्वी पवन गौतम मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से जानकारी की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे खेत की मेड़ का विवाद बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में तमंचे से गोली मारे जाने की बात सामने आई है।

और पढ़े  अयोध्या- 1.35 करोड़ से बने संस्कृत महाविद्यालय के भवन का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…