Bihar: सीवान में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 राउंड फायरिंग के बाद 2 शातिर गिरफ्तार

Spread the love

सीवान-पटना भाया मलमलिया मुख्य मार्ग पर बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि जिले में अपराध करने वालों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने जिस सतर्कता और तेजी से कार्रवाई की, उसने दो शातिर अपराधियों के मंसूबों को मौके पर ही चकनाचूर कर दिया। बाइक पर सवार दोनों बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन यह भूल गए कि अब पुलिस भी पूरी तैयारी और रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है।

 

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
पीछा किए जाने पर अपराधियों ने अपनी असली औकात दिखाते हुए पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब चार राउंड गोलियां चलाई गईं, मानो वो कानून को खुली चुनौती दे रहे हों। लेकिन इस बार जवाब भी उतना ही सख्त और सटीक मिला। पुलिस ने बिना देर किए जवाबी फायरिंग की और दोनों अपराधियों को भागने का कोई मौका नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि दोनों के पैर में गोली लगी और वहीं उनकी ‘दबंगई’ खत्म हो गई।

बदमाशों की हुई पहचान
घायल अपराधियों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार शर्मा और चौकी हसन गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस अभिरक्षा में एम्बुलेंस से उन्हें भेजा गया, जिससे साफ है कि प्रशासन किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

कबूला जुर्म
पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वे चौंकाने वाले हैं बदमाश रोहित कुमार शर्मा ने कबूल किया है कि वह बसंतपुर के खोड़ीपाकड़ ज्वेलरी दुकान लूटकांड के साथ-साथ हाल ही में हुए अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में भी शामिल रहा है। इतना ही नहीं, वह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रहा है और बगोरा, हैदराबाद सहित कई इलाकों में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं, उसका साथी रोहित उर्फ रिशु भी अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल रहा है। यानी पुलिस ने सिर्फ दो अपराधियों को नहीं पकड़ा, बल्कि एक बड़े आपराधिक नेटवर्क की परतें खोल दी हैं।

दोनों की हालत स्थिर
वहीं, मुठभेड़ के बाद इलाज के लिए दोनों बदमाशों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा के अनुसार, रोहित शर्मा को दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि रिशु के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली आर-पार हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है।

और पढ़े  Weather: बिहार के 18 जिलों बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जून से सितंबर तक सामान्य से कम होगी वर्षा

बदमाशों को पुलिस का संदेश
यह मुठभेड़ सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि एक सख्त संदेश है अब गोली का जवाब गोली से मिलेगा, और कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीवान पुलिस का यह तेवर साफ बता रहा है कि अपराधियों के दिन अब गिनती के रह गए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: BJP ने विधान परिषद के चार प्रत्याशियों का नाम घोषित किया, सूची में पवन सिंह भी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा टिकट को ठुकराने वाले भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह को आखिरकार राजनीति का कंफर्म टिकट मिल गया। शुक्रवार को…


    Spread the love

    Bihar- ‘अस्पताल ने शव छिपा लिए’- मुजफ्फरपुर में आग के बाद मरीजों के परिजनों का आरोप, क्या बोले DM?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के किसी अस्पताल में आग की ऐसी वारदात पहली बार इस तरह सामने आई है। मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में रात करीब दो बजे आग की शुरुआत…


    Spread the love