Bihar: CM के आगमन से पहले बरसने लगी गोलियां, रजिस्ट्री ऑफिस में गोलीबारी, SDM और DSP कार्यालय भी जद में

बिहार के भोजपुर जिले में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा होनी है, लेकिन इससे पहले ही आरा अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठा। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े क प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया। फिलहाल सभी की हालत गंभीर है। घटना पीरो रजिस्ट्री ऑफिस की है।

 

विवाद ढाई कट्ठे जमीन के लिए बरसाई गोलियां
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खूनी खेल ढाई कट्ठा जमीन के कारण हुआ है। लोगों ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री को लेकर वहां हमेशा काफी  गहमागहमी रहती है। घटना के संबंध में लोग इस बात का भी आश्चर्य व्यक्त कर कह रहे हैं कि हैरानी की बात यह है कि जिस कैंपस में यह घटना हुई, वहीं अनुमंडल पदाधिकारी का, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का दफ्तर है, जहां दंडाधिकारी की मौजूदगी रहती है। ऐसे में इतने वीवीआईपी और सुरक्षित जोन में घुसकर अपराधियों ने पुलिसिया इकबाल को सरेआम चुनौती दी है। उस कैंपस में अपराधी पहले से घात लगाकर अचानक गोलीबारी करने लगे। लोगों ने कहा कि जब तक कोई कुछ समझ पाता, ऑफिस परिसर में गोलियों की गूंज और चीख-पुकार से हड़कंप मच गया।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कैंपस 
इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां उन सभी का प्राथमिक उपचार कराकर बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोलियों की आवाज सुनकर एसडीएम और एसडीपीओ कार्यालय की पुलिस दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले कि पुलिस उन अपराधियों को पकड़ पाती, सभी अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

और पढ़े  बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी
  • Related Posts

    बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी

    बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15484)…

    बिहार: शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, 2 शिक्षक निलंबित; छात्राओं को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप

    बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल में दो सरकारी शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर परेशान करने…