जेल से बाहर निकले जदयू विधायक अनंत सिंह, समर्थक नारेबाजी कर रहे,जमानत पर रिहाई

Spread the love

मोकामा के बाहुबली और जदयू विधायक अनंत सिंह चार महीने बाद सोमवार शाम को बेऊर जेल से बाहर निकल गए। बेऊर जेल के बाहर उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि “जेल का ताले टूट गए, छोटे सरकार छूट गए”। समर्थकों ने पटाखे भी फोड़े। अनंत सिंह अपनी लैंड क्रूजर गाड़ी में सवार होकर अपने आवास के लिए निकल गए। यहां पर उनके स्वागत में सैकड़ों समर्थक जमा हुए हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव के वक्त दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पटना के बेऊर जेल में बंद थे। हालांकि उन्हें पटना हाईकोर्ट ने इस मामले में जमानत दे दी।

 

50 किलोमीटर का होगा रोड़ शो
निर्धारित कार्यकक्रम के अनुसार बेऊर जेल से निकलने के बाद बाहुबली अनंत सिंह कल यानी 24 मार्च को पटना स्थित अपने आवास से मोकामा के लिए रवाना होंगे। फिर बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के सबनीमाँ से लेकर मोकामा विधान सभा के बाहापर तक भव्य और विशाल रोडशो करेंगे। यह रोड़ शो लगभग 50 किलोमीटर की होगी। इस बीच चर्चा यह भी है कि वह लखीसराय जिले के बड़हिया स्थित महारानी स्थान मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे। रोडशो के दौरान कई जगहों पर उनके समर्थक उनका स्वागत करेंगे।

 

इस गांव से रहेगा परहेज 
बताया जाता है कि बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के सबनीमाँ से लेकर मोकामा विधान सभा के बाहापर के बीच मोकामा विधान सभा के दो गांवों में नाम मात्र का ठहराव होगा। यह मेकरा और लेमुआबाद गांव है, जहां उनके समर्थकों की भीड़ कम रहने का अनुमान है। बताया जाता है कि यह यादव बहुल क्षेत्र है, जहां लल्लू मुखिया के समर्थक हैं। फिलहाल लल्लू  मुखिया हत्या के एक मामले में भागलपुर के जेल में बंद हैं। बताया जाता है कि लल्लू मुखिया कभी बाहुबली अनंत सिंह के करीबी हुआ करते थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद से ही कुछ बात को लेकर दोनों अलग-अलग हो गए।

बन रहा तीन लाख रसगुल्ला
बाहुबली अनत सिंह के  रोडशो के बाद रामपुर डुमरा में भव्य भोज का आयोजन किया गया है। चर्चा है कि लगभग तीन लाख रसगुल्ला बनवाया जा रहा है। इस महाभोज में लगभग दस हजार लोग शामिल होने की चर्चा की जा रही है। हर जगह फूल माला के साथ समर्थकों ने ढ़ोल बाजे का भी प्रबंध किया है। पूरा गांव फिलहाल जश्न की तैयारी में डूबा हुआ है।

और पढ़े  चैत्र छठ- आज नहाय-खाय के साथ चैत्र छठ की शुरुआत, जानिए चार दिवसीय महापर्व में किस दिन क्या होता है?

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार बोर्ड 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए किस संकाय में किसने किया टॉप?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार विद्यालय परीक्षा समिति का इंटरमीडिए परीक्षा परिणाम इस बार महज 25 दिनों के अंदर जारी कर दिया गया। इस बार भी बिहार की बेटियां अव्वल रहीं। 26…


    Spread the love

    बिहार बोर्ड 12th Result 2026- आज जारी होंगे बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे, पढ़ें पल-पल की हर ताजा अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveबिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) आज कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बोर्ड दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम घोषित करेगा।…


    Spread the love