बिहार बोर्ड 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए किस संकाय में किसने किया टॉप?

Spread the love

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का इंटरमीडिए परीक्षा परिणाम इस बार महज 25 दिनों के अंदर जारी कर दिया गया। इस बार भी बिहार की बेटियां अव्वल रहीं। 26 टॉपर्स की लिस्ट में 19 लड़कियां ही हैं।

 

बेगूसराय की अनामिका ने साइंस में राज्य में तीसरा स्थान किया हासिल

बेगूसराय की बेटी ने इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में राज्य भर में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता से पूरे राज्य में एक बार फिर बेगूसराय जिले का डंका बजा है। अनामिका कुमारी बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड स्थित राजकीयकृत के.एल. +2 उच्च विद्यालय, मटिहानी की छात्रा हैं। उन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में विज्ञान संकाय में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

 

 

कॉमर्स में पटना की बेटियों का दबदबा

कॉमर्स संकाय पटना की अदिति कुमारी ने टॉप किया। इन्हें पटना 480 अंक आए। इनके बाद पटना की माही कुमार दूसरे नंबर पर रहीं। इन्हें 476 अंक आए। तीसरे स्थान पर भी पटना की बेटी ने बाजी मार ली। 475 अंकों के साथ निशिका श्री तीसरे नंबर पर रहीं। वहीं चाैथे नंबर पर दो छात्रा शामिल हैं। वैशाली की मानवी कुमारी और नवादा की श्रेया कुमारी को 474 अंक प्राप्त हुए। पांचवें नंबर पर फिर से पटना की ही बेटियों का दबदबा रहा। इनमें वारिशा नौशाद और हर्षिका शामिल हैं। दोनों 472 अंक मिले हैं।

आर्ट्स टॉपर्स की सूची में दरभंगा के छात्रों की संख्या अधिक

वहीं आर्ट्स संकाय में गया की निशु कुमारी ने टॉप किया और कुल 13 टॉपर्स के साथ यह संकाय सबसे आगे रहीं। निशु ने 479 अंक अर्जित किया। दूसरे नंबर पर तीन छात्र हैं। इनमें सीतामढ़ी की सिद्धि शिक्षा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के लकी अंसारी ने 478 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर चार छात्र शामिल हैं। इनमें पश्चिम चंपारण से नसरीन परवीन, नालंदा से साजिया अंसारी, दरभंगा से निशु कुमारी, सहरसा से आदर्श ने 477 अंक प्राप्त किए। वहीं चौथे नंबर पर दो छात्र शामिल हैं। इनमें सीवान की अमृता कुमारी और दरभंगा की स्वीटी कुमार शामिल हैं। इन दोनों को कुल 476 अंक मिले। पांचवे नंबर पर तीन छात्र शामिल हैं। इनमें अररिया की बीबी असराना, सारण की रौशन कुमारी और दरभंगा के मनीष कुमार शामिल हैं। इन तीनों को 475 अंक आए।

साइंस में ये रहे टॉप फाइव पर

साइंस संकाय के टॉप फाइव की बात करें तो पहले स्थान पर आदित्य प्रकाश अमन का जलवा रहा। इन्होंने 481 अंक हासिल किए हैं। आदित्य ने 96.20 प्रतिशत रिजल्ट लाकर अपने शिक्षकों और परिजनों का मान बढ़ाया है। वहीं, सीतामढ़ी जिले की साक्षी कुमारी साइंस संकाय में दूसरे नंबर हैं। इन्होंने 479 अंक अर्जित किया है। कुल प्रतिशत 95.80 प्रतिशत है। खास बात ये है कि नवादा से सपना कुमारी ने भी साक्षी के बराबर ही अंक अर्जित की हैं। 479 अंकों के साथ साक्षी का भी प्रतिशत 95.80 है। इन दोनों की रैंक बराबर है। तीसरे नंबर बेगूसराय की अनामिका कुमारी हैं। इन्होंने 478 अंक अर्जित किया है। इनका कुल प्रतिशत 95.60 है।  दरभंगा से सत्यम कुमार चौथे स्थान पर हैं। इन्होंने 476 अंक अर्जित किया है। इनका कुल प्रतिशत 95.20 है। वहीं, मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी पांचवें नंबर हैं। पलक ने 475 अंक प्राप्त किया है। इनका प्रतिशत 96 है।

Spread the love
और पढ़े  Bihar: श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, नीतीश ने क्यों लगाई इनके नाम पर मुहर?
  • Related Posts

    Bihar- सीएम सम्राट चौधरी नीतीश कुमार से मिले, ललन सिंह भी साथ थे, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveविधानसभा में फ्लोर टेस्ट आसानी से पास करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने एक…


    Spread the love

    Bihar: ज्वेलरी की दुकान लूट के दौरान हत्या, गुस्साई भीड़ ने दो अपराधियों को पीट-पीटकर मार डाला

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर गांव में लूट और हिंसा के दौरान तीन…


    Spread the love