हल्द्वानी- दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर जा रही युवती से छेड़खानी, युवक को पीटा

Spread the love

 

सोमवार रात राजपुरा में दोस्त की जन्मदिन पार्टी से रामपुर सड़क स्थित अपने घर लौट रही युवती से बुलेट सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। युवती के साथ मौजूद उसके सहेली के भाई ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे बेरहमी से पीटा। युवती ने उनका वीडियो बनाया तो दोनों ने बरेली रोड तक पीछा किया। वहां छुपकर दोनों ने जान बचाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मयंक भंडारी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन की दोस्त को स्कूटी से घर छोड़ने जा रहा था। रात करीब दस बजे मिनी स्टेडियम मोड़ पर बिना नंबर की बुलेट पर सवार दो युवक पीछे से आए और हूटर बजाने लगे। युवती ने जब पीछे देखा तो उन्होंने अश्लील इशारे किए। जेल रोड पर युवकों ने स्कूटी के आगे बुलेट लगाकर उन्हें रोका और युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे पीटा। एफटीआई मोड़ से वे बरेली सड़क की तरफ भागे और एक दुकान के पीछे छिपकर जान बचाई। इसी बीच युवती का भाई भी परिवार के साथ वहां पहुंच गया जिसके बाद बुलेट सवार भाग निकले।

पीछा करने वाले दोनों युवक अजय फर्त्याल निवासी फतेहपुर और अजय सिंह थापा निवासी बड़ी मुखानी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हुड़दंग व अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। – डॉ. मंजुनाथ टीसी एसएसपी


Spread the love
और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- 76 होमगार्ड पदों पर भर्ती, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love