देहरादून- भव्य सजे माता मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन

Spread the love

 

 

चैत्र नवरात्र की आज से शुरुआत हो गई है। बाजार सजे हुए हैं तो वहीं मंदिरों में अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इस बार मां पालकी पर सवार होकर आई हैं। सबसे पहले आज मां शैलपुत्री की पूजन किया गया। माता के दर्शन के लिए सुबह से मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।

श्रीनगर में मां धारी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सुबह से तांता लगा हुआ है। अलकनंदा तट पर स्थित यह मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि मां धारी देवी को उत्तराखंड के चारधाम की रक्षक के रूप में मा की पूजा की जाती है। यही कारण है कि नवरात्रि के दौरान यहां विशेष श्रद्धा और आस्था देखने को मिलती है।

मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान शुरू किया गया। सुबह से ही भक्त मां के दर्शन के लिए कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां धारी देवी की कृपा से चारधाम यात्रा सुरक्षित और सफल होती है। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचकर मनोकामनाएं मांग रहे हैं।

 

मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

 

मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर में भी दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह से पहुंच रहे हैं। आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 4:52 बजे तक रहेगी।

और पढ़े  शादी के 6 दिन बाद पत्नी की हत्या: लाश को बेड में छिपाया, दरवाजे पर ताला लगाकर भागा पति, बदबू आने पर आई पुलिस
इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी। 19 मार्च को कलश स्थापना के लिए सुबह 06:52 बजे से 07:43 बजे तक पहला मुहूर्त रहेगा।
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है, जो खुशहाली, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है।

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love