चारों धाम बर्फ से ढके: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, बदरी-केदार, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी

Spread the love

त्तराखंड में आज गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में सुबह बर्फबारी हुई, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई। मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में बदलाव की संभावना जताई थी।

मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए पहाड़ों को सफेद चादर में ढक दिया। पूरे क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ के बीच दृश्य बेहद मनमोहक नजर आए। मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले जिलों में मौसम का दूसरा रूप देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग ने सात जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

और पढ़े  देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love

    देहरादून- हेलिपैड पर नन्हीं बच्ची को देख रुके CM, खूब दुलार कर पूछे सवाल, बच्ची ने दिए जवाब

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात की। मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और उससे पढ़ाई, शिक्षा…


    Spread the love