नैनीताल हाईकोर्ट- बागेश्वर के गरुड़ गंगा पर बन रही पार्किंग पर रोक जारी,DM, एसडीएम से तीन सप्ताह में मांगा जवाब

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बागेश्वर गरुड़ गंगा में 22 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बहुमंजिला पार्किंग निर्माण पर लगी रोक को जारी रखते हुए जिला अधिकारी व उपजिलाधिकारी से तीन सप्ताह में जवाब देने को कहा है।

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायाधीश सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि यह निर्माण कार्य नदी के मध्य में किया जा रहा है जो गलत है। इसमें 22 करोड़ रुपए की राशि पानी मे बहाने के समान है। इसमें कभी भी आपदा आने पर भारी तबाही हो सकती है इसलिए इसपर लगी रोक को जारी रखा जाय। गरुड़, बागेश्वर निवासी दिनेश चंद्र सिंह की ओर से जनहित याचिका दायर कर कहा गया है कि गरुड़ में 22 करोड़ रुपये की लागत से गरुड़ गंगा के मध्य में बहुमंजिला पार्किंग बनाई जा रही है जिससे ना केवल नदी के प्रवाह को खतरा बना हुआ है बल्कि बरसात के दिनों में बाढ़ व आपदा का खतरा भी बन सकता है। याचिका में कहा गया है है कि कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल पिथौरागढ़ की ओर से 7 जून 2024 के शासनादेश का उल्लंघन कर बनाई जा रही इस बहुमंजिला पार्किंग पर रोक लगाई जाए।

 

और पढ़े  देहरादून: राज्य आंदोलनकारी शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-संघर्ष और बलिदान से बना है उत्तराखंड
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…