भराड़ीसैंण- समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, ऊर्जा निगम मुख्यालय ने मांगी सभी उपनलकर्मियों की सूची

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड(यूपीसीएल) में उपनल के माध्यम से सेवा दे रहे कर्मचारियों को जल्द ही समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। यूपीसीएल ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। यूपीसीएल प्रबंधन की ओर से सभी मुख्य अभियंता, महाप्रबंधक वित्त, अधीक्षण अभियंता, उप महाप्रबंधक और अधिशासी अभियंताओं को एक पत्र जारी किया गया है।

 

शासन के निर्देशों के बाद यूपीसीएल प्रबंधन ने उपनलकर्मियों को संबंधित पद के न्यूनतम वेतन (समान कार्य-समान वेतन) के भुगतान पर काम कर रहा है। यूपीसीएल प्रबंधन के आदेश के अनुसार, विभाग ने उन सभी उपनल कर्मियों की सूची देनी है जो एक जनवरी 2016 से पूर्व से निरंतर कार्यरत हैं। इसके लिए सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की विस्तृत सूचना सात दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

निगम ने सूचना संकलन के लिए तीन विशेष प्रारूप जारी किए हैं। पहला वो, जिसमें कर्मचारी का नाम, पद, नियुक्ति तिथि, योग्यता और सेवा में आए किसी भी व्यवधान का विवरण देना होगा। दूसरा वो, जिसमें सीधी भर्ती के स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्यरत उपनल कर्मियों का ब्यौरा होगा। तीसरा वो, जिसमें पदोन्नति वाले पदों पर तैनात आउटसोर्स कर्मियों की जानकारी होगी।

देरी पर जवाबदेही तय

यूपीसीएल मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सूचना पूरी तरह जांची और सत्यापित होनी चाहिए। सभी कार्यालयों को यह डेटा एक्सल शीट में ई-मेल के माध्यम से और हार्ड कॉपी के रूप में प्राथमिकता पर भेजने को कहा गया है। इसके साथ ही संबंधित कार्यालयों को अपने स्वीकृत स्टाफ स्ट्रक्चर के आदेश की प्रति संलग्न करना भी अनिवार्य होगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…