हरिद्वार- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फिर पकड़े गए फर्जी दो युवतियां

Spread the love

त्तराखंड बोर्ड परीक्षा में एक बाद एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जाने से परीक्षा की सुचिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि राजकीय इंटर काॅलेज सलेमपुर केंद्र पर आठ फर्जी अभ्यर्थी के धरे जाने को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि अब बहादराबाद ब्लाॅक के ही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर केंद्र पर दो ऐसे मामले पकड़ में आए हैं।

 

आनन-फानन विभागीय टीम ने उत्तर पुस्तिका जब्त कर गोपनीय अनुभाग में भेज दी है। वहीं केंद्र व्यवस्थापक चंद्रभान ने संबंधित थाने में तहरीर दी है। शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर परीक्षा केंद्र पर गृह विज्ञान की परीक्षा थी। सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू हुई परीक्षा के दौरान दो कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र देखे। इस दौरान व्यक्तिगत परीक्षा दे रही दो बालिकाओं पर शक हुआ।

दोनों का प्रवेश पत्र देखा गया वह फर्जी पाया गया। जिस पर उत्तर पुस्तिका को सील किया गया। जिन दो परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दी जा रही थी वह वर्णिका लालयान इंटर काॅलेज हददीपुर हरिद्वार में पंजीकृत हैं। वहीं विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मुआयना किया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को आगामी परीक्षाओं में सख्ती बरतने के निर्देश दिए। इधर केंद्र व्यवस्थापक चंद्रभान ने संबंधित थाने को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  फूलों की घाटी- लगातार बारिश से परेशानी, सुरक्षा को देखते हुए फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही बंद
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love