कश्मीर : पुंछ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 1 जेसीओ और 1 जवान शहीद ।

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में तलाशी अभियान के दौरान भटाधोरियान क्षेत्र में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर कई राउंड फायरिंग की है। जवाबी कार्रवाई के साथ सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में एक जेसीओ(जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और एक जवान शहीद होने की सूचना है। उधर, सुरक्षाबलों के घेरे में तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है।
सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पुंछ में चल रहे काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन में गुरुवार शाम को जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें एक जेसीओ और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है, ऑपरेशन जारी है।
इससे पहले सोमवार को पुंछ जिले में सुरनकोट मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत सेना के पांच जवान शहीद हुए थे। सेना को रविवार देर रात सुरनकोट में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। सेना की टुकड़ी ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। लेकिन मौसम बाधक बन गया। जिसके बाद तड़के सुरक्षाबलों ने फिर से अभियान शुरू किया।
इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी। गोलाबारी में एक जीसीओ और चार जवान शहीद हो गए। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार सुबह भारतीय सेना ने पुंछ के सुरनकोट क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान मुठभेड़ में एक जेसीओ और चार जवान घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

और पढ़े  आसमान में एक साथ गरजे कई देशों के विमान: तरंग शक्ति का भारतीय वायुसेना ने दिखाया शानदार नजारा
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…