त्योहार के सीजन में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, देश में कोरोना के 18987 नए संक्रमित, 246 लोगों की हुई मौत ।

नवरात्रि के अवसर पर जैसे-जैसे लोगों की भीड़ उमड़ रही है वैसे-वैसे अब कोरोना के मामले भी बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,987 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में तीन हजार अधिक हैं। वहीं इस दौरान 246 लोगों की मौत हुई है। हालांकि बीते 24 घंटे में 19,808 लोग स्वस्थ भी हुए हैं लेकिन कल की तुलना में यह आंकड़ा कम है। इसके अलावा भारत में अब कोरोना के 2,06,586 सक्रिय मरीज बचे हैं।  देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,51,435 हो गई है, वहीं अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 3,33,62,709 हो गई है।

और पढ़े  मनीला के गुरुद्वारे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी: 100 साल पुराने खालसा दीवान पर टेका मत्था, पुनर्विकास कार्य का किया शुभारंभ
  • Related Posts

    गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स…

    BJP के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन: दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, राहुल नार्वेकर ने जताया दुख

    महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र…