मनीला के गुरुद्वारे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी: 100 साल पुराने खालसा दीवान पर टेका मत्था, पुनर्विकास कार्य का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी, मत्था टेका और गुरुद्वारे में आयोजित अरदास में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए समारोह की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, “मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैं मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान में आ पाया।”

 

 

खालसा दीवान गुरुद्वारा फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है। इसकी स्थापना 1920 के दशक में हुई थी। यह मनीला में रहने वाले सिख और पंजाबी समुदाय के लिए लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। जानकारी के मुताबिक ऐतिहासिक गुरुद्वारे को एक आधुनिक और भव्य 5 मंजिला कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें समुदाय के लिए पर्याप्त स्थान और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सोमवार को भी प्रधानमंत्री ने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस समारोह के प्रति अपनी खुशी व्यक्त की थी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, “17 नवंबर, एक बहुत ही खास दिन है। मुझे मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। यह गुरुद्वारा एक सदी से भी अधिक पुराना है और इसका बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है।” उन्होंने आगे कहा कि सिख समुदाय ने गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर विश्व स्तर पर मानवता और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

 

 

प्रधानमंत्री आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार को फिलीपींस पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। पीएम मंगलवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में हिस्सा लेंगे। वहीं, दुनिया की नजरें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं पर टिकी रहेंगी।

और पढ़े  सीबीएसई की पहल: देश के शीर्ष संस्थानों का दौरा करेंगे स्कूल प्राचार्य, नवंबर-दिसंबर में होगी विजिट

यहां क्वाड देशों के नेताओं की प्रस्तावित बैठक करीब दो साल बाद इस समूह को फिर शीर्ष स्तर पर एक साथ लाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित मुलाकात भी इस बैठक का एक महत्वपूर्ण पहलू होगी।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर अमेरिका ने बरसाए बम: ईरान के मिसाइल ठिकाने बने निशाना, होर्मुज में बढ़ा तनाव, क्यों किया हमला?

    बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ईरान के केशम…

    आसियान: पीएम मोदी से मिले ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- वे मजबूत शख्सियत,मनीला में क्वाड बैठक से पहले की तारीफ

    प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर हैं। यहां वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत के दक्षिण-पूर्व एशियाई…