पूर्णिया : दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की दर्जनों माता बहनों ने शस्त्र पूजन किया ।

महाअष्टमी के दिन पूर्णिया के श्रीराम जानकी गोकुल सिंह ठाकुरवाडी, दुर्गा मंदिर में शक्ति की देवी माँ दुर्गा के सम्मुख विहिप, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अस्त्र शस्त्र का विधिवत पूजन आचार्यों के निर्देशन में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया! विहिप जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि दूर्गा पूजा के अवसर पर शक्ति की देवी माँ दुर्गा का पूजन दस दिनों तक श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पूर्ण देश में किया जाता है! इस बार भी श्रद्धालु कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लोग उत्साह पूर्वक पूजा कर रहे हैं वही
परिषद के सभी कार्यकर्ताओ ने विधि विधान से पूजन कर यह संकल्प लिया कि देश व राष्ट्र की रक्षा हेतु वह सदैव तत्पर रहेंगे।
और कहा कि जिला प्रशासन का भी भरपूर सहयोग पूजा समितियों को मिल रहा है! जिला मंत्री रवि भषण झा ने कहा कि हमारी दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की दर्जनों माता बहनों ने शस्त्र पूजन किया! पूजन के अवसर पर विहिप के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार, उपाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, जिला मंत्री रवि भूषण झा, नगर अध्यक्ष अजय प्रसाद साह,नगर उपाध्यक्ष कमलेश कुमार राय, नगर सह मंत्री राजेश कुमार भगत, पूर्व प्रखण्ड संयोजक पी के पल्लव, बजरंगदल जिला सहसंयोजक अमित बाबा दूर्गा वाहिनी संयोजिका भानु प्रिया प्रकाश साहा, श्री अमित सिंह, जिला प्रचार प्रसार सह प्रमुख मीडिया प्रभारी मनोज कुमार साह गुड्डू शांति साह,अंकित सिंह, सानू सिंह, राहुल कुमार, बिक्रम कुमार, राजेश झा, राहुल, अविनाश भारती, अनमोल अमन, आनन्द कुमार, अंगद यादव, कुन्दन साह,दुर्गा वाहिनी की कुमारी, ननदीता कुमारी, नीधि प्रज्ञा, रेखा कुमारी, रींकी, मातृशक्ति की पुनम देवी, रेखा देवी, जुली देवी, एवं संत मुरारी दास त्यागी उपस्थित रहे! माता की जयकारा से सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान रहा!

और पढ़े  अमेरिकी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर साइबर हमला: बंद करने पड़े सिस्टम, क्या मध्यावधि चुनाव पर मंडराया खतरा?
  • Related Posts

    AI का असर: क्यों लगातार महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन्स? जानिए क्या है एआई और चिप संकट का असली खेल

    आज के समय स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर बैंकिंग, खरीदारी और मनोरंजन तक कई जरूरी काम के लिए यह उपयोग में…

    जनगणना के दूसरे चरण में क्या होगा नया, कैसे होगी आबादी की गिनती, क्या बदलने जा रहा पहली बार ?

    आपके घर भी कुछ महीने पहले जनगणना के अधिकारी आए होंगे और मकान से लेकर पानी, बिजली और इंटरनेट तक के बारे में सवाल पूछे होंगे। अब सरकार ने जनगणना…