लोक अदालत: दिल्ली में लगने जा रही है.., ट्रैफिक चालान भुगतने का बढ़िया मौका, सात कोर्ट में होगी सुनवाई

दिल्ली यातायात पुलिस 14 फरवरी को दिल्ली के सात कोर्ट परिसरों में विशेष लोक अदालत का आयोजन करेगी, जहां करीब दो लाख पुराने ट्रैफिक मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा।

 

कहां-कहां लगेगी विशेष अदालत
दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सहयोग से दिल्ली यातायात पुलिस पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू कोर्ट परिसरों में विशेष लोक अदालत लगेगी। इस लोक अदालत में केवल वही यातायात चालान और नोटिस सुने जाएंगे, जो दिल्ली यातायात पुलिस पोर्टल पर लंबित हैं और जिन्हें 31 अक्टूबर 2025 तक वर्चुअल कोर्ट में भेजा जा चुका है। कुल मिलाकर करीब 2 लाख मामलों तक सुनवाई की संभावना है, जिनमें अधिकतम 50 हजार रुपये तक के चालान और नोटिस शामिल होंगे।

 

बेवजह कानूनी झंझट से बचने का मौका
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लोक अदालत में शामिल होने के लिए चालान या नोटिस का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य होगा, क्योंकि कोर्ट परिसर में प्रिंटआउट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। चालान या नोटिस डाउनलोड करने के लिए वाहन चालक https://traffic.delhipolice.gov.in/lokadalat लिंक या जारी किए गए क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये लिंक 9 फरवरी को सुबह 10 बजे से सक्रिय होगा। दिल्ली यातायात पुलिस का कहना है कि लोक अदालत का मकसद लोगों को आसान, तेज और सौहार्दपूर्ण तरीके से ट्रैफिक मामलों का निपटारा कराने का मौका देना है, ताकि अनावश्यक कानूनी झंझट से बचा जा सके।

और पढ़े  अगर शर्म बची है तो इस्तीफा दें: ज्ञानेश कुमार पर जयराम रमेश ने बोला हमला, कहा- अब आप देश के लिए बोझ बन गए
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…