ट्रेन के आगे कूदकर दंपती ने दी जान- 60 के बुजुर्ग और 53 की थी पत्नी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात, छानबीन जारी

दिल्ली कैंट और पालम रेलवे स्टेशन के बीच एक दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतकों की शिनाख्त श्याम विहार नजफगढ़ निवासी 60 वर्षीय अर्जुन सिंह रावत और 53 साल की नीलम रावत के रूप में हुई है। दंपती मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें इन्होंने कुछ लोगों पर कर्ज के पैसे वापस करने के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार 5 फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली कैंट रेलवे थाना पुलिस को ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस दिल्ली कैंट और पालम के बीच रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 14/16 के पास पहुंची। मौके पर एक पुरुष और महिला का शव पड़ा मिला। तलाशी के दौरान पुरुष के पास से आधार कार्ड के दो कॉपी और एक सुसाइड नोट मिला, जिसके जरिये दोनों की शिनाख्त हुई।

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जांच में पता चला कि उनका एक बेटा और एक बेटी है। दोनों शादीशुदा हैं। पूछताछ में पता चला कि अर्जुन ने ब्याज पर काफी पैसे कर्ज के तौर पर लिए थे। आगे लिखा है कि कर्जदाता रोज रकम वापस करने के लिए परेशान कर रहे थे। पुलिस मामले के छानबीन के दौरान नामजद लोगों से पूछताछ के साथ उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

और पढ़े  ब्रिक्स सम्मेलन 2026: गंभीर अंदाज छोड़ हंसे जिनपिंग, स्वागत के दौरान PM मोदी ने सिर्फ इस नेता को लगाया गले
  • Related Posts

    महिला के इरादे ना भांप सका युवक: एप पर दोस्ती, मेट्रो स्टेशन पर बुलाकर ले गई घर, फिर …

    छावला थाना पुलिस ने एप के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को बुलाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं समेत सरगना मनदीप…

    डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका’, गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी

    दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित गुंडागर्दी और अदालती आदेशों के उल्लंघन की घटनाओं पर गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने चेतावनी दी…