राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से मामूली राहत मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मंगलवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 238 दर्ज किया गया। वहीं, आज सुबह नोएडा का एक्यूआई 178 और गाजियाबाद का 187 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के मंगलवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 124, सेक्टर 116 में 136, सेक्टर 125 में 143, सेक्टर 150 में 217, सेक्टर-1 में 132, सेक्टर 39 में 167, सेक्टर 62 में 329 एक्यूआई दर्ज किया गया।
सीपीसीबी के मंगलवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, डासना में 253, गोविंदपुरम में 61, इंदिरापुरम में 140, लोनी में 216 , संजय नगर में 165, वसुंधरा में 199 और वेव सिटी में 211 एक्यूआई दर्ज किया गया।





