Closed: 1 से आठवीं कक्षा तक के स्कूल एक से 15 तक रहेंगे बंद, ये छात्र जाएंगे पाठशाला, क्या आया अपडेट

Spread the love

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। यह अवकाश पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए रहेंगे जबकि नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों को नौ जनवरी तक स्कूल जाना होगा।

निजी स्कूलों में भी शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिए गए हैं लेकिन अवकाश समाप्त होने का समय अलग-अलग है। कुछ स्कूल केवल दस दिन के लिए अवकाश दे रहें कुछ 12 दिन तो किसी ने 15 दिन का अवकाश दिया है।

 

सरकारी स्कूलों में नौ दिन 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक कक्षाएं लगेंगी। उनके पाठ्यक्रम का अभ्यास करा उनके सीखने के स्तर में सुधार किया जाएगा। उपचारात्मक कक्षाओं के संबंध में शिक्षा निदेशालय पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर चुका है।

उपचारात्मक कक्षाओं में ड्यूटी पर लगाए स्टाफ टीचर्स को छुट्टी नहीं दी जाएगी ताकि रेमेडियल कक्षाओं में कोई बाधा ना आए। खास परिस्थितियों में संबंधित अधिकारी से छुट्टी के लिए पहले से अनुमति लेनी होगी। यदि रेगुलर टीचर उपलब्ध नहीं हैं तो गेस्ट टीचर या कॉन्ट्रैक्ट टीचर को बुलाया जाएगा।

कोहरा और ठंड लेगा अगले पांच दिन लेगा इम्तिहान
नए साल का स्वागत हल्की बूंदाबांदी के साथ हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल से अगले पांच दिनों तक सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिलेगा। 2 जनवरी को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी, जिससे ठंड का अहसास बना रहेगा।

मौसम विभाग ने 2 और 3 जनवरी को कोहरे का यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से वाहन सावधानी से चलाने की अपील की है। 3 और 4 जनवरी को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।

और पढ़े  BJP की नई टीम: अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख, पार्टी ने 11 साल बाद किया बदलाव

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली समेत आसपास के इलाके में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आएगी।

बुधवार सुबह से कई इलाकों में कोहरे की चादर छाई रही। दृश्यता कम होने से सड़क पर वाहन रेंगकर चल रहे हैं। दोपहर में भी सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। दिन के समय भी पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं ने खासा परेशान किया।

कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री कम के साथ 14.2 रहा। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा।

बीते चार साल में दिसंबर में एक भी दिन नहीं रही शीतलहर की स्थिति
राजधानी में साल 2022 से 2025 तक दिसंबर माह में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब शीतलहर की स्थिति बनी रही हो। आलम यह रहा है कि दिसंबर 2025 में कड़ाके की ठंड से लोगों का सामना नहीं हुआ।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, साल 2011 में चार, 2013 में 2, 2014 में 1, 2018 में 8, 2019 में 3, 2020 में 6, 2021 में 4 दिन ऐसे रहे, जब शीतलहर ने लोगों को परेशान किया।

दिसंबर 2025 के पूरे माह का औसत अधिकतम तापमान 23.3 और न्यूनतम 8.2 डिग्री रहा, जबकि साल 2024 में अधिकतम 22.6 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दर्शाता है कि इस बार का दिसंबर थोड़ा गर्म रहा।

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली पुलिस को बुरी तरह मारा, पुलिसकर्मियों की आंखों में डाल दिया मिर्च पाउडर, ईंट-डंडों से किया हमला

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को बुरी तरह मारा। घटना 22…


    Spread the love

    पत्नी और 5 बेटियों को रोता छोड़ गए रमन: दो साथियों के साथ नहाने गए थे, यमुना नदी में डूबने से हुई मौत

    Spread the love

    Spread the love अलीपुर के हिरणकी गांव स्थित यमुना नदी में दो साथियों के साथ नहाने गए 40 साल के रमण मुखिया की डूबने से मौत हो गई। शोर शराबा…


    Spread the love