2026 Greetings: राष्ट्रपति-PM समेत इन नेताओ ने दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं, पर्यावरण बचाने पर जोर

Spread the love

देशभर में नववर्ष 2026 का स्वागत उल्लास और उम्मीदों के साथ किया जा रहा है। लोग एक दूसरे को बधाई देकर नए साल का स्वागत कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत देशभर के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। सभी लोगों ने खुशहाली, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और प्रगति का संदेश दिया है।

 

नव वर्ष 2026 पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश, पर्यावरण पर जोर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव वर्ष के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, नया साल सकारात्मक बदलावों के साथ आत्मचिंतन और नए संकल्पों का भी अवसर है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

 

छवि

 

पीएम मोदी ने दी नए साल 2026 की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला साल सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए। प्रधानमंत्री ने कामों में सफलता और जीवन में संतुष्टि की कामना करते हुए समाज में शांति और खुशहाली की प्रार्थना भी की।


Spread the love
और पढ़े  शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love