देहरादून- एसडीआरएफ के लिए गौरव का क्षण, उत्कृष्ट कार्यों के लिए अमेरिकी दूतावास ने किया सम्मानित

त्तराखंड एसडीआरएफ को उत्कृष्ट कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के कुशल नेतृत्व में हो रहे कार्याें के लिए अमेरिकी दूतावास ने एसडीआरएफ को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

चमोली जनपद के माउंट चौखंबा में फंसी दो विदेशी महिला ट्रेकरों, बदरीनाथ में वसुधारा में फंसे विदेशी ट्रैकर और गंगोत्री जैसे दुर्गम एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित रेस्क्यू ऑपरेशनों का प्रभावी संचालन हो रहा है।

स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने ग्रहण किया। यह उपलब्धि भविष्य में एसडीआरएफ कार्मिकों के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए उन्हें आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

और पढ़े  गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव: परिणाम घोषित, हिमांशु अध्यक्ष और सचिव पद पर एनएसयूआई के मयंक काबिज
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…