हल्द्वानी- अवैध रूप से खोदा जा रहा था बेसमेंट, SDM ने जेसीबी व डंपर सीज कराया

 

 

एसडीएम राहुल शाह ने बुधवार देर शाम छड़ालय नायक में औचक निरीक्षण कर वहां अवैध रूप से खोदे जा रहे बेसमेंट के कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद एक जेसीबी मशीन और एक डंपर को सीज कराने के साथ साथ 2.30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अवैध रूप से बेसमेेंट खुदवा रहे भू स्वामी पर प्रशासन ने 1.40 लाख का अर्थदंड लगाया है।

जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को छड़ायल नायक में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से बेसमेंट खोदने की शिकायत मिली थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम शाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां एक जेसीबी मशीन और एक डंपर अवैध खदान में लिप्त मिला। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। जेसीबी मशीन पर दो लाख रुपये और डंपर पर तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से अवैध रूप से खनन के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.41 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…