अयोध्या- महाकाल वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक का आपत्तिजनक बयान, बोले- अधिक बच्चे पैदा करें हिंदू

Spread the love

 

रामनगरी अयोध्या में महाकाल वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक बाबा महादेव का आपत्तिजनक बयान सामने आया है। उन्होंने हिंदू समाज के लोगों से अधिक संख्या में बच्चे पैदा करने की अपील की। कहा कि हर हिंदू अपने बच्चों को गुरुकुल शिक्षा से जोड़ें, क्योंकि यही समय की आवश्यकता है।

उन्होंने दावा किया कि देश में लव जिहाद जैसी गतिविधियां चल रही हैं। इसके प्रति समाज को जागरूक होना चाहिए। उदाहरण देते हुए उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी की मुस्लिम युवक से शादी और करीना कपूर के बेटे तैमूर का जिक्र किया।

बाबा महादेव ने मोदी और योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केवल सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए, कुछ जिम्मेदारियां समाज को स्वयं भी निभानी होंगी। भगवान भी उन्हीं की मदद करते हैं, जो अपनी मदद खुद करते हैं।

दरअसल, मिल्कीपुर स्थित किनौली टांडिया आर्य नगर में सोमवार को गुरुकुल विद्यापीठ संस्थान के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ यह कार्य आरंभ किया गया। करीब 26 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा यह विशाल गुरुकुल परिसर दो हजार बच्चों के रहने, खाने और शिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था के लिए बनाया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  हैवानियत: साइकिल टकराने पर मजदूर की ईंट से पीटकर निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    Closed: भारी बारिश के चलते यूपी में स्कूल बंद, यहां जारी हुआ आदेश, पढ़ें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए बहराइच और रायबरेली जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश कक्षा 01…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। गृह…


    Spread the love