ध्वस्तीकरण- बरेली में आजम के करीबी सपा नेता के बरातघर पर गरजे बुलडोजर, गुड मैरिज हॉल पर भी कार्रवाई

Spread the love

 

रेली के सूफी टोला स्थित ऐवान-ए-फरहत बरातघर को गिराने के लिए बीडीए ने मंगलवार दोपहर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। बरातघर को गिराने के लिए दो बुलडोजर लगाए गए हैं। बीडीए के अफसर और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। इससे पहले यहां रहने वाले परिवारों ने कार्रवाई का विरोध किया। महिलाओं ने रोते हुए रहम की गुहार लगाई, लेकिन बीडीए की टीम ने बरातघर को अवैध निर्माण बताते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान मालियों की पुलिया से सूफीटोला जाने वाले रास्ते को ताज पैलेस के पास पुलिस ने गाड़ी खड़ी करके बंद कर दिया है। दोपहर 3:45 पर राशिद खां के गुड मैरिज हॉल पर भी बीडीए के बुलडोजर गरजने लगे।

 

बीडीए के दो बुलडोजर सरफराज वली खान और राशिद खां के बरातघरों को ध्वस्त करने के लिए दोपहर दो बजे यहां पहुंचे। हालांकि कर्मचारी सुबह 9:00 बजे यहां आ गए थे लेकिन प्रशासन की व्यवस्था में करीब पांच घंटे लगे और दोपहर 2:00 बजे कार्रवाई शुरू करने के लिए काफी पुलिस कोर्स के साथ बीडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान छत पर मौजूद महिलाओं का काफी विरोध देखने को मिला। महिलाएं चीख रही थी, वह सरफराज वली खां और राशिद खां के दोनों बरातघरों को न गिरने के लिए रहम की भीख मांग रही थी। विरोध के बीच दोपहर 2:45 बजे बीडीए के बुलडोजर गरजने लगे।

 

मानक के विपरीत बने हैं बरातघर 
सूफी टोला में संकरे रास्ते के एक छोर पर बना ऐवान-ए-फरहत बरातघर सरफराज वली खां का है, जो अरसे से सपा से जुड़े हैं। वह सपा के कद्दावर नेता आजम खां के बेहद करीबी हैं। ऐवान-ए-फरहत से सटा गुड मैरिज बरातघर राशिद खां का है। राशिद कारोबारी हैं और बरेली बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी बताए जा रहे हैं। बीडीए के मुताबिक दोनों ही बरातघर मानक के विपरीत बने हैं।

Bulldozer action begins at the wedding hall of SP leader close to Azam Khan in Bareilly

बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि दोनों बरातघरों को अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। इनका नक्शा भी पास नहीं है। दोनों के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी हुआ है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि थाना बारादरी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की तैनाती की गई है।

और पढ़े  गाजियाबाद- दहशत के 9 घंटे: सैकड़ों जवानों ने की घेराबंदी, DJ ने रेस्क्यू में डाली खलल, ऐसे पकड़ा गया तेंदुआ

 

बरातघर मालिक का बेटा कैंट से सपा के टिकट का दावेदार
आजम खां के नगर विकास मंत्री रहने के दौरान रहे सरफराज अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। शहर में आजम खां जब भी आते हैं तो सरफराज के घर उनका स्वागत होता है। सरफराज ने अब बेटे सैफ वली खान को सपा की राजनीति में जमाने की कोशिश की है। सैफ कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं। बिना नक्शे के बना बरातघर टूटने की स्थिति में सैफ के टिकट की दावेदारी कमजोर पड़ सकती है।

बवालियों को उकसाने में आ रहा नाम
गुड मैरिज मैरिज हॉल के मालिक राशिद खान का किसी पार्टी से सीधा जुड़ाव नहीं है। वह मूल रूप से व्यवसायी है। सूत्र बताते हैं कि सूफी टोला से बड़ी संख्या में लड़के 26 सितंबर को हुए बवाल में शामिल थे। इनमें से कुछ तो जेल भेज दिए गए और कई अब भी घरों से दूर रिश्तेदारियों या दूसरे शहरों में रह रहे हैं। इन लड़कों को उकसाने व आर्थिक मदद करने में इलाके के कई संपन्न लोगों का नाम आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि राशिद भी इन्हीं में से एक हैं।

 

सोमवार को ऐसे चला घटनाक्रम
सोमवार को सुबह 9:30 बजे से एसआई क्षेत्र का दौरा करते रहे। 10:50 बजे दो चौकी इंचार्ज के साथ बारादरी थाने की फोर्स पहुंची। 11 बजे जाम की स्थिति बनी तो पुलिस ने वाहनों को एक-एक कर निकलवाया। 11:17 बजे गुड मैरिज हॉल के मालिक ने सामान बाहर निकालना शुरू किया। 11:22 बजे मालियों की पुलिया की ओर से आ रहे ट्रैफिक को रोका गया। 11:33 बजे इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद कुमार सरोज मौके पर पहुंचे। 11:45 बजे तक अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। दोपहर 12 बजे कार्रवाई स्थगित होने की बात कहकर पुलिस टीम लौट गई थी।

और पढ़े  8.30 करोड़ की जमानत पर छूटेगी लैंबोर्गिनी रिलीज करने के दिए आदेश, सीजेएम कोर्ट ने लगाईं कड़ी शर्तें

Spread the love
  • Related Posts

    UP: होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर भी निर्देश जारी

    Spread the love

    Spread the loveहोली के लिए अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के…


    Spread the love

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love