हल्दुचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर ही उस वक्त सनसनी मच गई जब ग्रामीणों ने जमरानी नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने हल्दुचौड़ चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने उक्त शव को नहर से बाहर निकाला साथ ही शव शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
प्रथम दृश्य शव नहर में बहकर आया हुआ प्रतीत हो रहा है फिलहाल पुलिस मौके की जांच कर रही है। हल्दुचौड़ चौकी प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने सोयाबीन फेक्ट्री के पास नहर से शव को बाहर निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त प्रकरण की जांच की जा रही है और शव की शिनाख्त की प्रयास किए जा रहे हैं।








