किच्छा- बहेड़ी में छिपाकर रखे थे काटे गए 25 पेड़ों के गिल्टे,103 गिल्टे बरामद 

पुलिस ने हल्द्वानी रोड पर स्थित सरकारी जमीन से पॉपुलर के 25 पेड़ काटने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक तस्कर फरार है। तस्करों के कब्जे से 103 गिल्टे बरामद हुए हैं।

ग्राम इंदरपुर के पटवारी मो. अनस ने दो अप्रैल को कोतवाली में तहरीर दी थी जिसमें बताया था कि तस्करों ने बहबोझ स्थित सरकारी जमीन से 25 पेड़ों को काट लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तस्करों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार शाम को पुलिस टीम ने बखपुर के निकट बखपुर निवासी अनिल व महेश व काली मंदिर हल्द्वानी रोड के निकट रहने वाले शमशेर व संजय को गिरफ्तार किया। एसआई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इनका एक अन्य साथी सोनू निवासी धौराडाम फरार है। पुलिस टीम ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर बहेड़ी में एक स्थान पर दबिश दी जहां से काटे गए 103 गिल्टे बरामद किए। बाद में पुलिस बरामद सभी गिल्टे कोतवाली ले आई। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि कोर्ट में पेश कर तस्करों को जेल भेज दिया है। फरार तस्कर की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा केस: कोर्ट ने 3 आरोपियों का लिया संज्ञान, एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 50 गवाह शामिल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…