लालकुआं : विधायक नवीन दुम्का ने आगनबाडी कार्यकर्तिओं को बांटी कोविड किट।….

विधायक नवीन दुम्का ने आगनबाडी कार्यकर्तिओं को कोविड किट बांटी, आंगनबाड़ी कार्यकर्तिओं को ग्रामीण क्षेत्र में काम करने में आसानी होगी-दुम्का
सामुदायिक विकास केंद्र डूंगरपुर में आज विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने एक दर्जन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कोविड किट का वितरण किया। विधायक निधि 2020-21 के फंड से जारी कोविड-19 किट 174 आगनबाड़ी कार्यकरत्रिओं को बांटने का लक्ष्य रखा गया है। इस किट में ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने के लिए स्वास्थ्य संबंधित उचित समान दिया गया है।

सामुदायिक केंद्र में आज आयोजित कार्यक्रम में विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि कोरोनाकाल में स्वास्थ्य विभाग आशा और आगनबाडी ने मिलकर अपनी परवाह किए बिना बहुत ही अच्छा कार्य किया है। जिसका परिणाम यह रहा कि हम इस संक्रमण को अधिक से अधिक फैलने से रोकने में कामयाब हो रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी श्रीमती निर्मला जोशी ने विधायक जी का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस किट में उपयोग में आने वाली
भाप लेने वाली मशीन, साबुन, थर्मामीटर, तौलिया , सेनेटाइजर, छाता, कपड़े के मास्क, गिल्बज, ऐपरन, ऑक्सीमीटर, टार्च भी है। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने में आसानी होगी। इस दौरान ग्राम प्रधान मीना भट्ट संगठन अध्यक्ष रुकमणी नेगी कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख श्रीकांत पांडे ग्राम प्रधान हरीश बिर्खानी, क्षेत्र पंचायत रिंकू पाठक, आंगनबाड़ी चंपा गोस्वामी, गीता पंत मंजू आर्य रमा सुनाल हेमादुर्गापाल भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट हरीश भट्ट आन सिंह पवार सामाजिक कार्यकर्ता पूरन जोशी भास्कर भट्ट मौजूद थे।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी, CM ने जताया पीएम मोदी का आभार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…