थलीसैंण गढ़वाल : कम्यूनिटी बास्केट सेवा बनी जरूरतमंद की संजीवनी”।

पौड़ी पुलिस द्वारा “कम्यूनिटी बास्केट” सेवा से अब तक 1,881 जरूरतमंद व्यक्तियो की मदद की गयी

उत्तराखण्ड पुलिस के मिशन हौसला के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के निर्देशन में लगातार ऐसे मानवीय मूल्यों से जुडे सार्थक प्रयास किये जा रहे है ऐसा ही एक प्रयास जरतमंद लोगो की सहायता हेतु प्रत्येक थाना स्तर पर “कम्यूनिटी बास्केट” सेवा प्रारम्भ की है जिसका मुख्य उदेश्य इस कोरोना काल मे जरूरतमंद व्यक्ति को सहायता पहुँचाना है इस नेक कार्य हेतु जनपद के प्रत्येक थाने में “कम्यूनिटी बास्केट” रखा गया है। जिसमे थाना क्षेत्र के स्थानीय नागरिको द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियो के लिये राशन, सब्जी, दवाई व मेडिकल उपकरण दिये जा रहे है जिनको जनपद पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र मे राशन के पैकेट बनाकर जरूरतमंद व्यक्तियो को उपलब्ध कराये जा रहे है। जिसके क्रम मे “कम्यूनिटी बास्केट” सेवा में 194 व्यक्तियों द्वारा अब तक (40 कुन्तल 30 किलो चावल, 45 कुन्तल 40 किलो आटा, झगोंरा 1 कुन्तल, 680 किलो दाल, 270 किलो मसालें, 550 लीटर तेल, सब्जियां, 7 कुन्तल 25 किलो चीनी, 780 किलो सोयाबड़ी, 50 किलो सब्जी, 23 आक्सीजन सिलेण्डर, 22 रिफिल सिलेण्डर, 01 ऑक्सीजन मशीन, 02 फ्लोमीटर, 01 ऑक्सोमीटर, 10 पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर, मेडिकल उपकरण) देकर अपना योगदान दिया गया। “कम्यूनिटी बास्केट” सेवा से जनपद पुलिस द्वारा अब तक 1,881 असहाय/जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद की गयी। जनपद पुलिस द्वारा दिनांक 09.05.2021 से चलायी जा रही पहल कम्यूनिटी बास्केट सेवा में अब तक 194 व्यक्तियों नें अपना सहयोग दिया जिसमें से 1,881 जरुरतमंद व्यक्तियों की मदद की गयी एवं 26,750 असहाय, बुजुर्ग व मजदूरों को कुक्ड फूड वितरित किये गये। जनपद पुलिस कम्यूनिटी बास्केट में सहयोग करने वालो का आभार व्यक्त करती है।

और पढ़े  अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…