उत्तराखंड : 1 हजार इस्तेमाल हुई कीटों के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी हरिद्वार का रहने वाला।.

पुलिस ने मामले में रुद्रपुर से एक युवक को इस्तेमाल हो चुकी एक हजार किटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलभट्टा थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि बुधवार को रुद्रपुर से अंकुर निवासी रावड़ी थाना सिडकुल (हरिद्वार) को एक हजार इस्तेमाल की गई किटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र पंचपाल ने बताया कि स्टार इमेजिंग प्रा. लि. कंपनी ने हरिद्वार में जांच का ठेका लिया था। बाद में दिल्ली की इस कंपनी को जिले सीमाओं पर भी जांच का ठेका दिया गया था।

मंगलवार को जैसे ही इस फर्जीवाड़े का पता चला तो स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रुद्रपुर, बाजपुर, जसपुर आदि क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। बाकी जगहों पर सबकुछ ठीक मिला है। उन्होंने बताया कि इस कंपनी से किया गया कांट्रेक्ट निरस्त किया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: मार्च के पहले हफ्ते में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 27 से 30 जनवरी के बीच लगेगी आचार संहिता
  • Related Posts

    उत्तराखंड: बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप

    बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के…

    उत्तराखंड: जमीन खरीदने से पहले सावधान…नैनीताल जिले में फर्जीवाड़े का मकड़जाल, खरीदार हो रहे ठगी का शिकार

    नैनीताल जिले में जमीन के कारोबार में भरोसे की बुनियाद हिल रही रही है और धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता जा रहा है। कहीं एक ही भूखंड के कई बैनामे कर…