लखपति इनामी सुशील पहलवान साथी अजय समेत गिरफ्तार, 18 दिन बाद आया पुलिस की गिरफ्त में

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद से फरार ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सीपी-स्पेशल सेल नीरज ठाकुर ने पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी अजय की गिरफ्तारी की पुष्टि की। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में दोनों उक्त आरोपियों को रविवार सुबह दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर शिवकुमार के निर्देशन में स्पेशल सेल की टीम ने दो वांछित लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पहलवान सुशील कुमार के साथ ही अजय उर्फ सुनील भी शामिल हैं। सुशील पहलवान पर एक लाख का इनाम घोषित था जबकि अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था

और पढ़े  गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर
  • Related Posts

    महिला के इरादे ना भांप सका युवक: एप पर दोस्ती, मेट्रो स्टेशन पर बुलाकर ले गई घर, फिर …

    छावला थाना पुलिस ने एप के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को बुलाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं समेत सरगना मनदीप…

    डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका’, गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी

    दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित गुंडागर्दी और अदालती आदेशों के उल्लंघन की घटनाओं पर गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने चेतावनी दी…