दिल्ली : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा :- 30 मई को केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर नहीं होगा कोई भी कार्यक्रम

कोरोना संकट को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी 30 मई को केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते इस बार पार्टी द्वारा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। सभी भाजपा शासित राज्यों में पार्टी उन बच्चों के लिए बड़े पैमाने पर एक योजना लागू करने जा रही है, जिन्होंने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है।

जेपी नड्डा ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 के कारण अनाथ हो चुके बच्चों के लिए कल्याणकारी योजना आरंभ करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 30 मई को होनी चाहिए, क्योंकि उसी दिन मोदी सरकार के सत्ता में आने के सात साल पूरे हो रहे हैं।

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में नड्डा ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी के चलते उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर सातवीं वर्षगांठ के मौके पर कोई समारोह का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए और उसकी जगह सरकारें कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना ने देश और समाज पर गहरी चोट पहुंचाई है और इसके चलते कुछ बच्चों ने अपने परिजनों को खो दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि ऐसे बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी सरकार की है और उसे इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में राज्यों को जल्द ही और भी निर्देश जारी किए जाएंगे।

और पढ़े  सीजेपी- दिल्ली में सीजेपी नेताओं पर पुलिस का एक्शन,एयरपोर्ट से बस में दिल्ली ले जाए गए दिपके, सौरव और रांका, हिरासत में लिए गए मनीष सिसोदिया
  • Related Posts

    खुलासा: चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की तैयारी में हूती विद्रोही, निशाने पर सऊदी-इस्राइल?

    यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही अपने हथियारों की क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, समूह चीन से मिले कुछ खास पुर्जों की मदद…

    राजपाल यादव ने दो करोड़ चुकाए: सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस केस को मध्यस्थता के लिए भेजा, कहा- जा सकते हैं विदेश

    सुप्रीमकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस के सात मामलों के विवाद को मध्यस्थता के लिए भेज दिया है। अभिनेता ने इन मामलों में अपनी दोषसिद्धि और…