ये भी बड़ा सवाल : पाक से आई बहूरानी कैसे बने अब हिंदुस्तानी, कई सालों से कर रहीं भारतीय नागरिकता का इंतजार

नाजिया (काल्पनिक नाम) के दिल में शादी के बाद से ही हिंदुस्तान धड़क रहा है, लेकिन हिंदुस्तान की बहू बनने की ख्वाहिशें उसकी आज भी मौन हैं। सालों से नाजिया हिंदुस्तान की नागरिकता के लिए जद्दोजहद कर रही हैं, लेकिन आज तक उन्हें संवैधानिक तौर पर हिंदुस्तान की बहू होने का दर्जा नहीं मिल पाया है।
रुड़की क्षेत्र में नाजिया जैसे ही चार ऐसी हिंदुस्तानी बहुएं हैं, जिन्हें कई साल से संवैधानिक तौर पर बहू बनने का इंतजार है। इनमें से दो महिलाएं ऐसी हैं, जो करीब 26 साल पहले पाकिस्तान से ब्याह कर हिंन्दुस्तान आ गई थीं।

इनके बच्चे भी जवान हो चुके हैं और कई की शादी भी हो चुकी है, जबकि तीन महिलाएं पिछले पांच से छह साल पहले ब्याह कर हिंदुस्तान आई थीं और इनके बच्चे भी हो चुके हैं। ये कई बार आवेदन भी कर चुकी हैं, लेकिन नागरिकता नहीं मिल सकी है

और पढ़े  संत रविदास की 650वीं जयंती: BJP की समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड, दून से हरिद्वार तक होंगे कार्यक्रम
  • Related Posts

    उत्तराखंड: बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप

    बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के…

    उत्तराखंड: जमीन खरीदने से पहले सावधान…नैनीताल जिले में फर्जीवाड़े का मकड़जाल, खरीदार हो रहे ठगी का शिकार

    नैनीताल जिले में जमीन के कारोबार में भरोसे की बुनियाद हिल रही रही है और धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता जा रहा है। कहीं एक ही भूखंड के कई बैनामे कर…